गर्मी और प्रचार की गर्मी

राजस्थान में मौसम के साथ ही अब प्रचार की गर्मी भी बढ़ती दिख रही है दो चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जैसे स्टार प्रचारकों के दौर शुरू होने के साथ ही अब राजस्थान भी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दिखाने की तैयारी में है

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं और इनमें से 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल को तथा 12 सीटों के लिए 6 मई को मतदान होना है
नामांकन की प्रक्रिया दोनों चरणों के लिए पूरी हो चुकी है और चुनावी चौसर पूरी तरह बीछ चुकी है प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू तो कर दिया है और आम मतदाता भी अब चुनावी चर्चा करता देखा जा सकता है रविवार और सोमवार को प्रधानमंत्री की 4 बड़ी सभाओं ने यहां प्रचार की गर्मी बढ़ा दी अपनी पहली सभाओं में ही उन्होंने पाकिस्तान को चुनौती देते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बना दिया इसके साथ राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान कर्ज माफी जैसे मामलों में वादाखिलाफी की भी पुरजोर ढंग से उठाया प्रधानमंत्री के 2 दिन के दौरे के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान में अपनी पहली बड़ी सभा करेंगे और माना जा रहा ह कि इस सभा के बाद राजस्थान में प्रचार की गर्मी अपना पूरा असर दिखाने लगेगी क्योंकि इसके साथ ही अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वह दोनों दलों के स्टार प्रचारकों के दौर भी शुरू हो जाएंगे कांग्रेस यहां प्रियंका गांधी के 2 रोड शो कराने की तैयारी कर रही है राजस्थान में फिलहाल रैलियां अधिक में स्थानीय मुद्दे ही छाए हुए हैं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस के अन्य नेता जहां राज्य सरकार की ओर से पिछले 4 माह में किए गए निर्णय को जिक्र करते नजर आ रहे हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी और अन्य नेता किसान कर्ज माफी, बेरोजगारी भत्ते के भुगतान जैसे वादे पूरे नहीं के आरोप लगाते देख रहे हैं |

Leave a comment